हार्दिक को नितिन पटेल ने क्या जवाब दिया?

अहदाबाद 31 दिसम्बरः गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से हुयी फोन पर बात के बाद अपना कामकाज संभाल लिया। नितिन ने कहा कि वो शाह के आदेश को नहीं ठुकरा सकते। इस बीच पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के आफर पर उन्हांेने कहा कि वो ऐसे किसी मामले मे सोचने तक को तैयार नहीं है।

चुनाव के बाद उप मुख्यमंत्री बने नितिन पटेल विभाग के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे थे। माना जा रहा था कि उन्हे मनमाफिक विभाग नहीं दिया जा रहा।

इस बात को उन्हांेने अपने सम्मान से जोड़ लिया और तनातनी शुरू हो गयी। नितिन पटेल की नाराजगी की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सार्वजनिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अंदर ही अंदर वो परेशान थे।

इस बीच पार्टी हाईकमान तक पहुंची नितिन पटेल की नाराजगी की जानकारी के बाद शाह ने उन्हंे फोन किया। दोनो  के बीच कुछ ही देर बात हुयी। इसके फौरन बाद शाह ने एलान किया कि वो कामकाज संभालने जा रहे हैं।

उधर, नाराजगी की खबर के बीच हार्दिक ने उन्हे कांग्रेस में आने का न्यौता दिया था। इस पर पटेल ने कहा कि वो और उनके समर्थक कभी भाजपा छोड़ने की बात सोच भी नहीं सकते। इसके बाद हार्दिक की हालत पतली हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *