मऊरानीपुर| मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में एक महिला युवक के साथ मिला| गुस्साये है पति ने युवक को होटल के बाहर लाकर उसके साथ जमकर मारपीट की| लोहे की रोड से भी उसे पिटा, जिससे युवक कभी रूप से घायल हो गया| युवक के पिता और भाई के साथ भी मारपीट की गई| तीनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया| पीड़ित सोनू उर्फ़ प्रमोद आर्य ने बताया कि मैं होटल किसी काम से गया था, तभी महिला का पति और उसके परिजन पहुंच गए| युवक ने बताया कि बेगुनाह होते हुए भी पूरी तरह पीटा गया| वही, महिला के पति का कहना है कि उसे सूचना मिली थी कि उसकी पत्नी होटल में किसी युवक के साथ है | जब वह मौके पर पहुंचा तो पत्नी और युवक एक साथ थे | वहीं महिला का कहना है कि जिस युवक का नाम लिया जा रहा है उससे उसका कोई संबंध नहीं है | मणिपुर थाने के प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर पांच नामजद और तीन अज्ञात लोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
होटल में पत्नी के साथ देख युवक को जमकर पीटा
