12 बसों और तीन कारों में टक्कर आग का गोला बन गई गाड़ियां, 13 जिंदा जले

मथुरा | यमुना एक्सप्रेस- वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे में 12 बसों और तीन कारों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में 13 यात्रियों की जिंदा चलकर मौत हो गई | हादसे में 100 से अधिक घायलों को मथुरा, वृंदावन और आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है| आग इतनी गंभीर थी कि 7 डबल डेकर और एक रोडवेज बस राख हो गई | चार अन्य डबल डेकर बसें क्षतिग्रस्त हो गई| कई यात्री पूरी तरह जल गए|शवो की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा|
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य थी| तड़के करीब 3:45 बजे माइलस्टोन 127 के पास एक-एक कर बसें टकरा गई | पीछे से तीन कारे भी इनमें घुस गई | हादसा होते ही चीख पुकार मच गई | यात्री बसों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर कूदने लगे | इसी बीच, बसों से आग लग गई | घायलों को निकाल रहे लोग भी आग की लपटो मैं घिर गए | आसपास के ग्रामीणों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया| 1 घंटे बाद मथुरा, हाथरस और आगरा से दमकल की 15 गाड़ियां पहुंची| 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया|
प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार लाख व घायलों को ₹100000 की मदद का ऐलान किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *