Headlines

12 घंटे तक रहेगी दस हजार घरों की बिजली

झाँसी | रानी महल उपकेंद्र पर खराब हो चुकी बीबीसी( वैक्यूम सर्किट ब्रेकर ) मशीनों को आज मंगलवार को बदला जाएगा| यह कर सुबह से रात तक चलेगा | उपेंद्र से जुड़े करीब 10000 घरों की बिजली दिनभर गुल रहेगी |
रानी महल उपकेंद्र पर पांच आउटगोइंग और एक इनकमिंग मशीन स्थापित है| यह मशीन है 10 साल से अधिक पुरानी होने के चलते ठीक ढंग से काम नहीं कर रही थी| ट्रिपिंग सिस्टम भी फेल था | उपखंड अधिकारी सत्यदेव पाठक ने पुरानी मशीनों को हटाकर नई स्थापित किए जाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा | इसको मंजूरी देते हुए बदलने के निर्देश दिए गए| आज मंगलवार को इन मशीनों को बदल जाएगा| उपखंड अधिकारी सत्यदेव पाठक ने बताया कि यह कार्य सुबह 10 से रात 10:00 बजे तक होगा | इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *