झांसी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ( रा ) के तत्वाधान में आगामी 14 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार 2023 को लखनऊ में ब्राह्मणों का होगा विशाल व ऐतिहासिक सम्मेलन जिसके मुख्य अतिथि पद्म विभूषित, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक,संत शिरोमणि साहसी, निडर व निर्भीक, सरस्वती पुत्र जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज होंगे जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में देश के दर्जनों विद्वान संत व महात्मा भी भाग लेंगे। जगद्गुरु के मुखारविंद से हो रहे उद्बोधन को सुने व अपने आप को कृतार्थ करें।
अध्यक्षता यूपी रत्न पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ( रा ) करेगे। यह जानकारी संजय दुबे ने दी।
