15 फीट गहरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, युवक की गई जान

झाँसी | बरुआसागर के तिलैथा कला गांव मैं ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत हो गयी | वह खेत की जुताई करने के बाद घर लौट रहा था| इस दौरान असंतुलित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया| युवा ट्रैक्टर के नीचे दब गया | आसपास की लोगों की मदद से जब उसे बाहर निकल गया, उसकी मौत हो चुकी थी|
टीलेथा कला गांव निवासी दिनेश यादव(38) खेती किसानी करता था| परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम दिनेश खेत की जुताई कराकर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था | गांव के बाहर पहुंचते ही ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरी गड्ढे में पलट गया| दिनेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया| घटना से वहा चीख पुकार मच गई | काफी मशक्कत कर दिनेश को बाहर निकल गया| मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया|
भरोसागर पुलिस भी पहुंची | उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया | परिवार का वह इकलौता कमाने वाला था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *