झाँसी | मऊरानीपुर- गरौठा मार्ग के दिन जल्द सुधरेंगे| सड़क को सुधारने के साथ इसका चौड़ीकरण किया जाएगा|इससे आवागामान में जो परेशानियां है, दूर होगी और 15 गांव की करीब 15000 आबादी को इसका फायदा मिलेगा | इस पर लोक निर्माण विभाग 17 करोड़ खर्च करेगा|
मऊरानीपुर-गरौठा मार्ग बेहद सकरा होने के चलते वाहनों की आवागमन में असुविधा होती थी | यही नहीं सड़क भी खराब थी| ग्रामीणों ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए कई बार मांग की| जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी मांग रखी| इसके चलते सड़क निर्माण के लिए रूपरेखा बनाई गई| लोक निर्माण विभाग ने 10.600 किलोमीटर की सड़क के चौड़ीकरण के लिए सर्वे किया और इसकी कार्य योजना बनाकर शासन के समछ भेज दी | इस कर के लिए 12 करोड रुपए की लागत निर्धारण की गई| शासन से स्वीकृति का इंतजार है| अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव भेज दिया गया है| मंजूरी मिलते ही कार्य कराया जाएगा |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
17 करोड़ में बहुरंगे मऊरानीपुर -गाटोठा के दिन
