Headlines

2 जुलाई को लखनऊ में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा की महत्वपूर्ण बैठक

झांसी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में ब्राह्मण समाज की भूमिका को लेकर 2 जुलाई को लखनऊ में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा की अति महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है! इस बैठक में ब्राह्मण महासभा एवम उसके अनुशांगिक संगठनों के उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी, संयोजको को अनिवार्य रूप से बुलाया गया है! यह बैठक सेनानी बिहार तेलीबाग रायबरेली रोड लखनऊ ने 2 जुलाई को 11बजे दिन से शुरू होगी! बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री अवध नारायण तिवारी करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संयुक्त विप्र मोर्चा के संयोजक यूपी रत्न पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी मौजूद रहेंगे! यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित पांडे ने देते हुए बताया कि देश के कई राज्यों में ब्रह्मणों का मत प्रतिशत इस स्थिति में हैं कि बिना ब्राह्मण के कोई पार्टी सत्ता नहीं प्राप्त कर सकती! अभी तक केंद्र या प्रदेश में जिस भी दल की सरकार आई उस पर ब्राह्मण समाज की विशेष कृपा रही है ! बावजूद इसके सभी सरकारों में ब्रह्म समाज उपेक्षित तीरस्कृत और प्रताड़ित रहा! इसका मुख्य कारण और निवारण सहित कई गंभीर विषयों पर इस बैठक में गहन चिंतन मंथन कर सर्वसम्मत ठोस निर्णय लिया जाएगा! साथ ही ब्राह्मण बाहुल्य लोकसभा सीटों को चिन्हित कर 5 जुलाई को संयुक्त विप्र मोर्चा (138संगठनो) कि होने वाली बैठक में रणनीत तैयार की जाएगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *