रानी लक्ष्मीबाई : वीरता और शौर्य की बेमिसाल कहानी !
रानी लक्ष्मीबाई का जन्म भदैनी नामक नगर में 19 नवम्बर 1835 को हुआ था। उनका बचपन का नाम ‘मणिकर्णिका’ था परन्तु प्यार से सब उन्हें ‘मनु’ कहते थे। उनकी माँ का नाम ‘भागीरथी बाई’ तथा पिता का नाम ‘मोरोपन्त तांबे’ था। मोरोपन्त तांबे जी मराठी थे और‘मराठा बाजीराव’ की सेवा में थे। माता भागीरथी बाई एक सुसंस्कृत, बुद्धिमान एवं धार्मिक महिला थीं। ‘मनु’ जब चार वर्ष की थी तभी उनकी माँ…
