Headlines

2019-नारे बनने और बदलने की राजनीतिक कोशिशों में क्या मुद्दे खो जाएंगे?, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 17 मार्च । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चौकीदार चोर है के नारे को पलटते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैं भी चौकीदार हूं कैंपेन चलाया है । रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जुड़ा है । टि्वटर पर पीएम मोदी का नया नाम चौकीदार नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नया नाम चौकीदार अमित शाह हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर नाम के आगे चौकीदार जोड़ने की खबर के बाद बीजेपी के बड़े नेताओं ने भी ट्विटर पर अपने नाम को बदल दिया है।

इन सभी ने अपने ट्विटर पर नाम के आगे चौकीदार लिख दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ,पूनम महाजन ,केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ,अमित मालवीय ,मीनाक्षी लेखी ,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ,अनुराग ठाकुर अमित मालवीय समेत कई बड़े बीजेपी नेताओं ने ट्विटर पर अब चौकीदार बन गए हैं।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के चुनाव में चाय वाला कैंपेन चलाया था । नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव अभियान में खुद को चाय वाला बताया था और कई जगह चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया था ।

यही नहीं 2017 के आखिर में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने विकास पगला गया है का नारा दिया था । इसके जवाब में बीजेपी ने एक वीडियो कैंपियन चलाया और मैं हूं विकास , में हूं गुजरात का नारा दिया था।

नारे बनने और नारों में बदलाव के बाद उनका राजनीतिक लाभ उठाने की चुनाव में पूरी तैयारी हो गई है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इन नारों कीगूंज में मुद्दे धरातल पर नजर आएंगे या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *