भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया है अपनी आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव में झांसी से ही लड़ना चाहेंही।
पार्टी यदि सहमति देगी तो वह मना नहीं करेंगी।उन्होंने कहा कि ऐसा वह इसलिए चाहती है क्योंकि झांसी उनकी जन्म भूमि से नजदीक है और यहां के विकास कार्य करने में उन्हें बहुत अच्छा लगता है।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने गौ सेवा संरक्षण और गंगा संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि गायों की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि सड़क किनारे फेंसिंग लगाई जाए।
