PM मोदी का संबोधन –
22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही
नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स लागू हो जाएँगे -PM
*नागरिक देवो भव- PM*
“कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होगा, इस जीएसटी बचत उत्सव के दौरान आपकी बचत बढ़ेगी..”
देश में GST बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है ,GST कम होने से अबतक देश के नागरिकों के लिए अपने सपने पूरे करना और आसान होगा -PM
हम वो सामान ख़रीदें जो मेड इन इंडिया हो – PM
हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है, हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है – PM !!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में सभी का मुंह मीठा होगा और हर परिवार की खुशियाँ बढ़ेंगी
◆ उन्होंने देशभर के लाखों परिवारों को नेक्स्ट-जेनरेशन GST सुधार और ‘बचत उत्सव’ की शुभकामनाएँ दीं
◆ ये सुधार भारत की विकास गति तेज करेंगे, व्यापार आसान बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का भागीदार बनाएंगे
हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, neo middle class, युवा, किसान, महिलाएं, युवा, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा’, देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा
राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जाने-अनजाने में हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सी विदेशी चीजें जुड़ गई हैं। हमारी जेब में कंघी देशी है कि विदेशी है, हमें पता ही नहीं। अब हमें इससे मुक्ति पानी होगी। हमें वो चीजें खरीदनी होंगी जो भारत में बनी हो, जिसमें हमारे देश के बेटे-बेटियों का पसीना हो, हमें देश के घरों को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। गर्व से कहो कि मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामान की बिक्री भी करता हूं। ये हर भारतीय का मिजाज बनना चाहिए। जब ये होगा तो भारत तेजी से विकसित होगा। मेरा आज सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान के साथ, स्वदेशी के इस अभियान के साथ अपने राज्यों में उत्पादन को गति दें। पूरी ऊर्जा और उत्साह से। निवेश के लिए माहौल बनाएं, जब केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढेंगे तो विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इसी के साथ मैं इस बचत उत्सव की अनेक शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त करता हूं।
