24 घंटे में हत्या की घटना का खुलासा,2आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट, अजय कुमार सिंह कुशवाहा

इटावा। पुलिस द्वारा केवल 48 घण्टे में हत्या की घटना का खुलासा करते हुए 02 हत्यारोपियों को किया गया गिरफ्तार।
विवरण के अनुसार गत 30 मई 2023 को वादी अतुल सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम पुरा रोहन सिंह (गढायता) थाना पछांयगाँव इटावा द्वारा सूरजभान सिंह पुत्र स्व0 विजय सिंह, राजभान,सनी,बृजभान,आशीष, नकुल पुत्रगण सूरजभान निवासीगण ग्राम करियाडांडा थाना पछाँयगाँव एवं 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के पिता लाखन सिंह की हत्या करने के संबंध में थाना पछांयगांव पर लिखित तहरीर दी गयी थी।जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पछांयगांव से पुलिस टीम का गठन किया गया था । गठित टीम द्वारा विगत 31 मई 2023 की रात्रि को अभियुक्तों की गिरफ्तारी को चैकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 27/23 धारा 147/148/304 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.सूरजभान सिंह यादव पुत्र स्व0 विजय सिंह नि0 करियाडाडा थाना पछांयगाँव व 2. राजभान सिंह यादव पुत्र सूरजभान सिंह निवासी उपरोक्त को उदी बाह रोड पर ग्राम बहादुरपुरा से समय 06.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
– रिपोर्ट, अजय कुमार सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *