25 राज्यों की महिला प्रतिनिधियों ने लिया राष्ट्रीय महिला व्यापार सम्मेलन में भाग, प्रदर्शनी का उद्घाटन

Jhansi . 25 राज्यों की महिला प्रतिनिधियों ने लिया राष्ट्रीय महिला व्यापार सम्मेलन में भाग, प्रदर्शनी का उद्घाटन भामाशाह अवार्ड से लोगों को किया गया सम्मानित, महिला सशक्तिकरण का किया शंखनाथ।

देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन कैट एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के बैनर तले संपन्न हुआ, कार्यक्रम के प्रारंभ में 25 राज्य से आए हुए व्यापारी में महिलाओं ने जो प्रदर्शनी लगाई है इसका शुभारंभ सदर विधायक रवि शर्मा, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भारतीय, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने फीता काट कर किया। अतिथियों ने स्टॉल का भ्रमण कर प्रदर्शनी की प्रशंसा की।
कार्यक्रम की संयोजिका शालिनी गुरबक्शानी, माला मल्होत्रा, पूर्णिमा श्रीस्कर मुंबई, संगीता पाटिल जलगांव, ने अतिथियों का स्वागत किया।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम समन्वक संजय पटवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण एवं स्वाभिमान को देखते हुए वीर भूमि में देश का प्रथम राष्ट्रीय उद्यमी महिला व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 25 राज्यों के सैकड़ो महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि देश के विकास की मुख्य धारा में महिलाएं भी आगे बढ़कर अपना योगदान दें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई कानपुर एवं पांडिचेरी के विधायक शिवा शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भारतिया, महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, विधायक रवि शर्मा मेयर बिहारी लाल आर्य, राजमंत्री हरगोविंद कुशवाहा एवं समाज सेवा का अनुराधा शर्मा माताजी, सुनीता शर्मा, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
इस अफसर का मुख्य अतिथि ने कहा कि झांसी की वीर भूमि में हो रहा है यह महिला सम्मेलन अपने आप में मिल का पत्थर साबित होगा महिलाओं को एक दिशा और दशा देने में यह सम्मेलन कामयाब हुआ है ।
इस अवसर पर भामाशाह महिला अवार्ड से श्रीमती कविता लोइया बाजपेई, डॉ रचना यादव, राजुल गुप्ता, रिमझिम राय, रजनी वर्मा, भारतीय खयानी को अवार्ड दिया इसी प्रकार भामाशाह यूथ अवार्ड राहुल गुप्ता को एवं लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड रमेश चंद्र रावत को दिया गया
यह सब सब कहते एवं व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारी अरुण गुप्ता, संजय सराफ पंकज शुक्ला अभिषेक सोनकिया धीरज राजपूत, मयंक परमार्थी ,आदित्य ब्रह्मचारी, गौरव गुप्ता, कृष्णा राय, ओमी राजपूत, अर्जुन सिंह, एस आर गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, मनीष रावत, संजना पटवारी, रागनी चौरसिया, राधा अग्रवाल, खुशबू जैन, प्रेमलता सेन, सीमा शर्मा, दीप्ति राठौर, संध्या सिंह, अमृता गावड़े, दीपा सिंह, नीतू सिंह, अपर्णा दिवेदी, अंकुर बटा, मृत्युंजय तिवारी, सौरभ हयारन,संजय गुप्ता, शकील खान, अनिल राय,शुभम गुप्ता, रिचा अग्रवाल, सुनील नैनवानी, सपना गुप्ता,सुभांगी शुक्ला, सुमित अग्रवाल, सीमा सिंह चौहान, आराधना चौहान,अर्चना राजपूत, मोहिनी बचाव, शिल्पा रणनवारे, अरविंद सिंह दांगी, सोनाली शेलर, निवेदिता गुप्ता रीवा, मृणाल देवकर,
कार्यक्रम का संचालन सुश्री नीति शास्त्री एवं आभार कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *