29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित करने पर झांसी मंडल के चेयरमैन डॉ. संदीप सरावगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया आभार व्यक्त रिपोर्ट: अनिल मौर्य

व्यापारी समाज के सम्मान हेतु व लोकहित के लिए अपना सर्वस्य दान करने वाले व्यापारी समाज के प्रेरणास्त्रोत भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित करने पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार व्यक्त करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघर्ष सेवा समिति पर झांसी मंडल झांसी के समस्त पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद एवं उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर झांसी मंडल झांसी के मंडल चेयरमेन डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ का हम सभी व्यापारी समाज आपका हृदय से आभार व्यक्त करता है। व्यापारियो के सम्मान हेतु आपके द्वारा लिये गये इस ऐतिहासिक निर्णय से व्यापारी समाज में अत्यन्त खुशी की लहर है व इस निर्णय से प्रदेश में उद्यमी व्यापारी छोटे बड़े कारोबारी को प्रोत्साहन भी प्राप्त हुआ है। प्रदेश के व्यापारी आपके संरक्षण में भयमुक्त वातावरण में अपना व्यापार कुशलता पूर्वक कर रहे है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा जी एवं की झांसी मंडल झांसी के समस्त व्यापारी समाज की ओर से आपका हृदय से आभार व धन्यवाद ज्ञापित करती है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की झांसी से मंडल अध्यक्ष राज नारायण मिश्रा, युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतेश सोनी, (जीतू), जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला चेयरमैन अशोक जैन, महानगर अध्यक्ष ब्रज बिहारी सोनी, जिला महामंत्री पुनीत अग्रवाल, युवा महानगर अध्यक्ष मनोज रेजा, सुरेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार अग्रवाल, खुशाली जैन, बसंत गुप्ता, सुशांत गेंडा, राजू सेन, उमेश प्रजापति (बी.एच.ई.एल), नीरज सिहोतिये, राजीव सिंह रजक, त्रिलोक कटियार, संदीप नामदेव, चो. करन सिंह, नितिन चौरसिया, कमलेश अहिरवार, करन अहिरवार (डेली), एड. रोहित मौर्य, मिंटू वाल्मीकि, शैलेंद्र राय किरण गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *