2900 किलो विस्फोटक बरामद तीन डॉक्टरो समेत आठ संदिग्ध गिरफ्तार

फरीदाबाद | बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित 2900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त करने के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस ने तीन डॉक्टर समेत आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है| हरियाणा व उत्तर प्रदेश के साथ केंद्रीय एजेंसियों के साझा अभियान में जैस-ऐ-मोहब्बत और अंसार गजबत-उल-हिन्द से जुड़े इस वाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ|
कश्मीर निवासी डॉक्टर मुझे मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ मुसेब को फरीदाबाद और डॉक्टर शाहीन को सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया| मुजम्मिल की प्रेमिका शाहीन की कार से एक-47 राइफल मिली थी| दोनों को पूछताछ के लिए श्रीनगर ले जाया| जब्त 2900 किलो विस्फोटक में अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर शामिल है | इससे पहले, अनंतनाग निवासी डॉक्टर आदिल अहमद को 7 नवंबर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था| वह अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था | 2024 में ही इस्तीफा देकर सहारनपुर आया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *