4 साल के बच्चे की हत्या की आरोपी महिला को मापुसा कोर्ट में पेश किया

पणजी: गोवा पुलिस ने 4 साल के बच्चे की हत्या की आरोपी महिला को मापुसा कोर्ट में पेश किया।

आपको बताते चलें, पणजी: गोवा में एक 4 साल के बच्चे की हत्या पर उत्तरी गोवा के SP निधिन वलसन ने कहा, “एक महिला ने होटल स्टाफ से बेंगलुरु के लिए टैक्सी की व्यवस्था करने को कहा…चेकआउट के बाद जब होटल स्टाफ कमरे की सफाई करने गया तो उन्हें लाल रंग के धब्बे दिखे, जिसे देखकर उन्हें लगा कि यह खून है। स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी…पुलिस होटल पहुंची और ड्राइवर के जरिए महिला से संपर्क करने की कोशिश की… पुलिस ने महिला से उसके बेटे के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्चा अपने एक दोस्त के यहां रह रहा है…महिला द्वारा दिया गया घर का पता फर्जी निकला… ड्राइवर को कार को पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए कहा गया…महिला के सामान की जांच करने पर पुलिस को बच्चे का शव मिला… FIR दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है…”

पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा, “कल मुझसे राम मंदिर को लेकर पूछा गया… मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं जो सभी को साथ लेकर चले, सबके बारे में बात करे… आपको जो करना है करिए, आप चुनाव से पहले गिमिक कर रहे हैं करिए, मुझे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों की अवहेलना करना सही नहीं है… मैं ईश्वर-अल्लाह की कसम खाकर कहती हूं कि जबतक मैं रहूंगी तब तक कभी हिंदु-मुसलमान में भेदभाव करने नहीं दूंगी…”

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का परिणाम ऐसा होगा जिसमें भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया होगा…भाजपा लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि विकसित भारत बनेगा…क्या विकसित भारत किसानों की आय बिना बढ़े बन जाएगा? देश की अर्थव्यवस्था तभी बेहतर होगी जब किसान और गरीब खुशहाल होगा…नौजवान बड़े पैमाने पर बेरोजगार हुआ है…”

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, “…राम मंदिर सबका है…सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर के बनने की शुरुआत हुई, तब भाजपा की सरकार थी तो इसे बनाना उनकी जिम्मेदारी थी…राम मंदिर पर सबका अधिकार है…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *