5 साल पहले किया 40 लाख का भुगतान, फिर भी नहीं लगे कनेक्शन

झाँसी| बुंदेलखंड विशेष पैकेज के तहत निर्मित विशिष्ट भोजला मंडी में पिछले 5 साल से दुकानों में बिजली के अलग कनेक्शन नहीं लग पाए हैं| विभागीय कार्यालय एवं अन्य भवनों का भी यही हाल है| ऐसे में दुकानदारों से मंडी प्रशासन खुद बिजली बिल की वसूली करता है| मीटर ना लगने से कहां ज्यादा बिजली की खपत हो रही है, इसका पता नहीं लग पा रहा है| ऐसे में मंडी परिषद पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है|
मंडी में किसानों और व्यापारियों की सुविधाओं के लिए अलग-अलग कैंपस में दुकानों का आवंटन किया गया है| मंडी परिषद ने परिसर में पर्याप्त रोशनी के लिए हाईमास्ट के अलावा सड़कों के बीच डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगवाए हैं| वही मंडी परिषद के अफसर ने दुकानों का आवंटन करने के बाद सभी के अलग-अलग कनेक्शन दिए जाने के लिए सर्वे करा कर करीब 40 लाख रुपए जमा कराये थे | लेकिन अभी तक बिजली विभाग इनका अलग-अलग कनेक्शन नहीं कर सका|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *