#BREAKINGNEWS। IND vs SL, ICC World Cup 2023: टीम इंडिया से बुरी तरह हारी श्रीलंका, धुरंधरों ने एक के बाद एक झटके विकेट।
*आज भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 358 रनों का लक्ष्य दिया था. आज के मैच में श्रीलंका की आधी टीम 14 रनों पर ही सिमट गई.
शमी-सिराज का कहर, 55 रनों पर सिमटी श्रीलंका, रोहित ब्रिगेड की सेमीफाइनल में एंट्री*
भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. गुरुवार (2 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराने के साथ ही भारतीय टीम यह उपलब्धि हासिल की. भारतीय टीम अब तक अपने सभी 7 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है.
*वर्ल्ड कप-अपडेट भारत के तेज गेंदबाजों ने क्रिकेट मैदान में बरसाई आग…
वर्ल्ड कप के इतिहास में श्री लंका अब तक की सबसे बड़ी हार की ओर अग्रसर…
सिराज 3 विकेट, शमी 4 विकेट, बुमराह 2 विकेट *श्री लंका : 29 रन, 8 विकेट, 13.1ओवर*
