6 महीने बाद ही दोबारा लाखों खर्च करके शुरू कराया दफ्तर का रंग रोगन

झाँसी | सिंचाई विभाग के शाहीखर्ची के नए-नए मामले सामने आते हैं| ताजा मामला दफ्तर के हर 6 माह में रंग रोगन करने का आया है| बेतवा प्रखंड के दफ्तर की अप्रैल में ही लाखों रुपए खर्च करके रंगाई पुताई कराई गई थी| अब मैच 6 महीने बाद ही दोबारा से पूरे दफ्तर की फिर से रंगाई पुताई शुरू कर दी गई|
बेतवा भवन स्थित बेतवा प्रखंड कार्यालय में अप्रैल में ही करीब 5 लाख रुपए खर्च करके रंगाई पुताई समेत सुंदरीकरण का काम कराया गया था| इसके साथ ही चौधरी चरण सिंह गेस्ट हाउस को भी करीब 15 लाख रुपए से सुधर गया था| यह काम हुए अभी चंद महीने ही बीते, इसी दौरान दफ्तर की रंगाई पुताई फिर से आरंभ कर दी गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *