Headlines

69.78 लाख रुपए लेकर भागे युवक की राजस्थान में मिली लोकेशन

झाँसी | झांसी रेलवे स्टेशन से टिकट बिक्री से मिले 69.78 लाख रुपए लेकर फरार अंशुल साहू की तलाश में एसओजी सेमत कई पुलिस टीम में लगी हुई है | सर्विलांस की छानबीन में उसकी आखिरी लोकेशन राजस्थान में धौलपुर के आसपास की मिली| उसके धौलपुर के रास्ते दिल्ली की ओर भागने की आशंका जताई जा रही है| पुलिस की टीम उसके परिजनों के बारे में भी पता लग रही है|
सोमवार को थाना प्रेम नगर के नैनागढ़ निवासी अंशुल साहू ने रेलवे स्टेशन से पैसा लेकर उसे बैंक शाखा में जमा करने के बजाय लेकर लापता हो गया| अंशुल भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पैसा जमा करने वाली सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड में कलेक्शन एजेंट था | उसके लापता होने के बाद से पुलिस उसे तलाशने में जुटी है | एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है की पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है | कुछ सुराग भी हाथ आए हैं| उसके सारे पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *