Headlines

7 चरणों में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव, आज तारीखों का ऐलान संभव, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 10 मार्च। 2019 के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हो सकते हैं । चुनाव आयोग आज शाम तारीखों का ऐलान कर सकता है आज शाम 5:00 बजे चुनाव आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। विज्ञान भवन में होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा संबोधित कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि चुनाव 7 चरणों में संपन्न हो सकते हैं और कितनी बार की तरह पहले चरण का चुनाव 10 अप्रैल को हो सकता है ।
कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में, बिहार में चार से पांच चरण में चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के साथ कुछ विधानसभा चुनाव का भी ऐलान हो सकता है । इससे पहले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी ने ट्विटर पर एक आंकड़ा शेयर किया है । इसमें उन्होंने 2004 2009 और 2014 में कब कब चुनाव हुआ, इस बारे में जानकारी दी है।

इस आंकड़े के अनुसार 2014 अधिसूचना 29 फरवरी 2009 में अधिसूचना 2 मार्च और 2014 में अधिसूचना 5 मार्च को जारी हुई थी ऐसे में देखा जाए तो इस बार चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होने में देरी हो रही है।

कांग्रेस भी चुनाव आयोग की तारीख को की ऐलान में देरी को लेकर सवाल उठा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *