Headlines

80 बरस के किंगमेकर मुलायम 2019 को लेकर क्या बोले? रिपोर्ट- रिंकू

लखनऊ 22 नवंबर । राजनीति के धुरंधर नेता माने जाने वाले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज 80 बरस के हो गए। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने खुद को किंग मेकर बताते हुए साफ कहा कि 2019 में दिल्ली में उनके बिना सरकार बनना असंभव है।

हैप्पी बर्थडे वाले दिन मुलायम का जोश और जज्बा देखते ही बनता था। उन्होंने अपने जोश और जज्बे की नुमाइंदगी पार्टी के अंदर महिलाओं और कार्यकर्ताओं में करने की अपनी मंशा को भी साफ किया।

कार्यकर्ताओं के बीच घरे मुलायम सिंह यादव ने पूरे जोश में कहा कि मेरे कार्यक्रम मंडल स्तर पर तो लगाइए मैं ऐसे हालात पैदा कर दूंगा कि 2019 में मेरे बिना दिल्ली में सरकार नहीं बन सकेगी।
ऑल समाजवादी पार्टी कार्यालय में अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया मुलायम सिंह ने पार्टी की नीतियां गरीबों किसानों और नौजवानों के साथ लेकर चलने की अपील की।

इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के नेताओं को एक इशारे में संदेश भी दिया कि वो महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी करें ।अगर महिलाएं साथ रहेंगी तो सरकार भी बनेगी और पार्टी भी मजबूत होगी।
हालांकि कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आज पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जो सपा में तोड़फोड़ कर उसे अलग-थलग कर देना चाहते हैं कार्यकर्ता पार्टी की नीतियां लेकर जनता के बीच जाएं इससे ही पार्टी मजबूत होगी।

मुलायम सिंह सीधे तौर पर कार्यकर्ताओं को 2019 के चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए प्रेरित करते रहें । उन्होंने कहा कि यह माननीय यूपी में सरकार तो सपा की ही बनेगी केंद्र की सत्ता पर कैसे कब्जा हो इस पर विचार करो।

उन्होंने 2019 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनेगी ही केंद्र की सत्ता पर कैसे कब्जा होगा इस पर विचार करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *