*1.* बिहार में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक बहाली परीक्षा का आज अंतिम दिन है।
*2.* 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन
*3.* एशिया कप 2023 के लिए कोच द्रविड़ के साथ टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, कोहली के साथ बैटिंग करते दिखे श्रेयस अय्यर
*4.* हमने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया है। हादसे में घायल लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है: तमिलनाडु के मंत्री पी. मूर्ति
*5.* चंद्रयान-3 गगनयान के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है…गगनयान के लिए हमारा काम चल रहा है। मार्क 3 पूरी तरह से तैयार है…गगनयान के परिणाम जल्द ही देखे जा सकेंगे…हमें मार्क 3 को और अधिक शक्तिशाली बनाने की जरूरत है और प्रक्रिया जारी है…लगभग सभी सिस्टम विकसित हो चुके हैं…हम गगनयान के लिए भी सभी का समर्थन चाहते हैं: आरती सेन, इसरो वैज्ञानिक
*6.* नूंह में 25 अगस्त से लेकर 29 अगस्त इंटरनेट सेवा बंद रहेगी
*7.* मुजफ्फरनगर: छात्र की पिटाई के मामले में महिला टीचर के मुकदमा दर्ज, पीड़ित के पिता ने दी तहरीर
*8.* G20 की सुरक्षा में CRPF की ‘स्पेशल 50’ टीम होगी तैनात, शामिल होंगे 1000 रक्षक
*9.* प्रधानमंत्री मोदी भारत पहुंचते ही व्यक्तिगत रूप से यहां आए। उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द हमसे मिलना चाहते थे। इससे ज्यादा हम क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने चंद्रयान-3 प्वाइंट को ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट और चंद्रयान-2 प्वाइंट को ‘तिरंगा’ नाम दिया है। उन्होंने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की भी घोषणा की। यह सफलता का जश्न मनाने के लिए है ताकि आने वाली पीढ़ियां इसे याद रख सकें: इसरो के CBPO निदेशक सुधीर कुमार एन., बेंगलुरु
*10.* सांस्कृतिक विरासत सिर्फ वह नहीं है जो पत्थर में गढ़ी जाती है, यह परंपराएं, रीति-रिवाज और त्यौहार भी हैं जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं… हमारा मानना है कि विरासत आर्थिक विकास और विविधीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति है: वाराणसी में जी20 कल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक में एक वीडियो संदेश में PM मोदी
*11.* दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,बेंगलुरू से दिल्ली पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी,पालम एयरपोर्ट पर पीएम का भव्य स्वागत,BJP के तमाम बड़े नेता एयरपोर्ट पर मौजूद, बड़ी संख्या में लोग पालम एयरपोर्ट पहुंचे
पीएम मोदी के स्वागत के लिए जनता पहुंची, जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया, चंद्रयान-3 की सफलता पर देश को गर्व – नड्डा, मोदी जी ने वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया- नड्डा, दुनिया की नजरों में भारत का कद बढ़ा – नड्डा.
*12.* चंद्रयान की धूम पूरे देश में है, ये हमारे देश और हमारे युवाओं की सामर्थ्य को दर्शाता है। ये नए भारत की पहचान है… ये तो बस शुरुआत है.. पहले मंगलयान, फिर चंद्रयान, अब सूर्य और शुक्र पर भी जाने की तैयारी है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली
*13.* प्रधानमंत्री ने जो कुछ भी कहा है मैं उससे पूरी तरह सहमत हूं। हमें जाना था और उनका स्वागत करना था लेकिन हमारे पास प्रधानमंत्री कार्यालय से आधिकारिक तौर पर जानकारी थी, इसलिए हम इसका सम्मान करना चाहते थे। राजनीतिक खेल खत्म हो गया है, अब हम विकास की ओर देख रहे हैं… या तो मुख्यमंत्री थे या मैं, मैं उनका स्वागत करने के लिए तैयार हूं लेकिन हमें आधिकारिक सूचना मिली जिस कारण हम इसका हिस्सा नहीं हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार
*14.* वे(PM) यह सुनिश्चित करते हैं कि जो लोग खुद को भूलकर देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, उनको कैसे प्रोत्साहित किया जाए। वे आज (ग्रीस से) लौटे और बेंगलुरु में वैज्ञानिकों से मिलने गए। उन्होंने उनका अभिनंदन किया और उनका उत्साह बढ़ाया। PM मोदी का यह भाव सराहनीय है। इससे वैज्ञानिकों को और प्रेरणा मिलेगी: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, दिल्ली
*15.* मेरा बेटा 7 साल का है। यह घटना 24 अगस्त की है। शिक्षक ने छात्रों से मेरे बच्चे को बार-बार पिटवाया। मेरे भतीजे ने वीडियो बनाया, वह किसी काम से स्कूल गया था…मेरे 7 साल के बच्चे को एक-दो घंटे तक प्रताड़ित किया गया। वह डरा हुआ है…यह कोई हिंदू-मुस्लिम मामला नहीं है। हम चाहते हैं कि कानून अपना काम करे: वायरल वीडियो में दिख रहे एक बच्चे को उसके सहपाठी द्वारा अपने शिक्षक के कहने पर पीटने पर पीड़ित छात्र के पिता
*16.* पटना में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी, भारी बारिश से नदी के जलस्तर में वृद्धि, 24 घंटे में पार कर सकता है डेंजर लेवल।
*17.* यूपी में चंद्रयान की लैंडिंग नहीं दिखाने वाले सरकारी स्कूलों पर एक्शन लिया जा रहा है, हमीरपुर में दर्जन भर स्कूलों के स्टाफ की रोकी गई सैलरी, 12 स्कूलों के हेडमास्टर पर कार्रवाई की तैयारी
*===============================*
