झाँसी| रविवार देर रात 90 रूपये में ई रिक्शा बुक कर उसे लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिए गए| इनमें एक बदमाश पर में गोली लगने से घायल हो गया| पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट गया ई रिक्शा, मोबाइल बरामद किया है | घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया|
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11:00 बजे रक्सा के सुझावह गांव निवासी रंजीत के ई रिक्शा को पॉलिटेक्निक के पास से दो युवकों ने खोदन चलने के लिए 90 रुपए के भाड़े में तय किया | जैसे ही वह लोग सीपरी बाजार के खोदन पुलिया के पास पहुंचे, दोनों ने रंजीत को धमकाते हुए उसका ई-रिक्शा, मोबाइल लूट| रंजीत ने घटना की सूचना पुलिस को दी | पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई|
खोड़ान के आगे सुदामा पुरी कॉलोनी के पास ई रिक्शा लेकर दोनों युवक जाते| पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया |जबाबी कार्रवाई में एक बदमाश के परकार्रवाई में एक बदमाश के पैर मैं गोली लग गई | पूछताछ में उसने अपना नाम गुलाम गौस खा पथ निवासी विजय वाल्मीकि बताया जबकि खजूर बाग निवासी कारण झा को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
90 रुपए में ई-रिक्शा बुक करके लूट, मुठभेड़ में बदमाश घायल
