हरियाणा-*
CM नायब सैनी ने बहुमत हासिल किया,अब मई के अंत में पता चलेगा कि भाजपा के इस प्रयोग का भाजपा को कितना लाभ हुआ !!
*उत्तर प्रदेश-*
CM योगी का फ़र्रुख़ाबाद में ऐलान- गंगा एक्सप्रेस वे से फ़र्रूख़ाबाद को जोड़ेंगे !!
*लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में राहुल-प्रियंका का नाम!*
स्क्रीनिंग कमेटी अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीटों के लिए राहुल गांधी और प्रियंका के नाम का प्रस्ताव कर सकती है, अंतिम फैसला गांधी परिवार पर छोड़ा गया है।
कांग्रेस की अब तक दो CEC की बैठकें हो चुकी हैं लेकिन उत्तर प्रदेश को लेकर अब तक इसमें कोई बात नहीं हुई है।
हालांकि यूपी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की दो बैठकें हो चुकी हैं, जो उम्मीदवारों की एक छोटी सूची को फाइनल करने के करीब है।
राज्य चुनाव समिति (पीईसी) ने कुछ सीटों पर एक नाम और अन्य के लिए कई नाम भेजे हैं। एक और बैठक के बाद अंतिम रूप से सूची पर मुहर लगेगी।
सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि उत्तर प्रदेश चुनाव समिति (पीईसी) ने एक प्रस्ताव रखा है कि अमेठी और रायबरेली और राज्य के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी क्रमशः अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ें।
