*झाँसी मंडल में चार प्रमुख सड़कों के सुधार हेतु 52 करोड़ की स्वीकृति*
*लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने जारी किया शासनादेश — 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश*
झाँसी:
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में झाँसी मंडल की चार प्रमुख सड़कों के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए कुल ₹52 करोड़ 8 लाख 64 हज़ार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन ने इस संबंध में दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को शासनादेश जारी किया है।
जारी शासनादेश संख्या 437/2025/आईएफ/1107763/23-1-25/002-23-1002(002)/183/2025 के अनुसार, इन सड़कों के कार्य हेतु राज्य अंशदान के रूप में ₹5 करोड़ 9 लाख 36 हज़ार की धनराशि भी स्वीकृत की गई है।
*स्वीकृत सड़कें एवं प्रस्तावित कार्य*
1.*झाँसी-बबीना-तालाबपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण —लंबाई 7.00 किमी, अनुमानित लागत ₹1485.22 लाख।*
2. बरुआसागर से मऊरानीपुर मार्ग (खिरकू चौकी तक) का सुधार कार्य —
लंबाई 10.560 किमी, लागत ₹236.36 लाख।
3. झाँसी-कुलपहाड़ मार्ग से उपरसर्रा उद्यान मार्ग का निर्माण एवं सुधार कार्य —
लंबाई 4.00 किमी, लागत ₹894.39 लाख।
4. झाँसी-ललितपुर मार्ग से बरुआसागर लिंक रोड का सुदृढ़ीकरण —
लंबाई 4.060 किमी, लागत ₹406.69 लाख।
इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत ₹52.08 करोड़ तथा राज्य निधि अंशदान ₹5.09 करोड़ निर्धारित किया गया है।
*कार्य पूर्णता की समयसीमा*
लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्वीकृत कार्यों को 31 मार्च 2026 तक हर स्थिति में पूर्ण कर लिया जाए। विभागीय अभियंताओं को समयबद्ध गुणवत्ता मानकों के साथ कार्य निष्पादन की जिम्मेदारी दी गई है।
*शासनादेश की प्रमुख शर्तें*
प्रत्येक परियोजना का तकनीकी अनुमोदन अनिवार्य रूप से कार्य प्रारंभ से पूर्व प्राप्त किया जाए।
कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण व सुपरविजन किया जाएगा।
श्रम विभाग का सेस कार्य प्रारंभ से पहले जमा करना आवश्यक होगा।
किसी भी प्रकार के अधिक व्यय या संशोधन की स्थिति में शासन की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी।
कार्य पूर्ण न होने या त्रुटिपूर्ण पाए जाने की स्थिति में संबंधित अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
