न्यू दिल्ली/वाशिंगटन | रूस से तेल खरीद बंद किए जाने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर भारत ने साफ कहा कि ट्रंप एवं पीएम नरेंद्र मोदी के बीच बुधवार को कोई बातचीत नहीं हुई| विदेश मंत्रालय ने फिर दो-टूक कहा, भारत की ऊर्जा आयात नीति राष्ट्रीय हितों पर निर्भर है| हम बाजार की हालत के अनुरूप पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति के स्रोत को व्यापक और विविध बना रहे हैं|
दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को कहा था, अमेरिका इससे खुश नहीं है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है | राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध के वित्तपोषण में इससे मदद मिलती है | ट्रंप ने कहा, मोदी मेरे दोस्त हैं, हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं | मोदी ने आज मुझे आश्वासन दिया कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा| यह बड़ा कदम है| आप हमें चीन से भी यही करवाना होगा| ट्रंप ने कहा, भारत खरीद में तुरंत कटौती नहीं कर पाएगा, लेकिन प्रक्रिया शुरू हो गई है | जल्द ही यह पूरी हो जाएगी|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
रुसी तेल पर रोक का ट्रंप का दावा खारिज
