Headlines

झांसी-पैसे की भूख मे युवती को जिन्दा जला दिया!

झांसीः शादी के बाद सपने आंखो मे लिये युवती ससुराल की दहलीज पर आयी, तो उसे खुशियो की जगह प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। युवती का कसूर इतना था कि ससुराल पक्ष की पैसो की डिमांड पूरी नहीं हो पा रही थी। युवती के पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगो ने दहेज की मांग को लेकर उसे जिन्दा जलाने की कोशिश की। पिता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी है।

पिता ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र मे बताया कि दहेज मे दो लाख रूपये और बाइक की मांग की जा रही थी। इसे वो पूरा नहीं कर पा रहा था।

गरौठा थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र नत्थू ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी नेहा की शादी उसके मामा गुरसरांय के ग्राम भसनेह निवासी उदय कुमार ने उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम निमौनी में वर्ष 2015 में की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में नेहा से अतिरिक्त रहेज की मांग करने लगे थे। दहेज में वे दो लाख रुपए व बाइक की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसका शोषण हुआ और मारपीट भी की गई।

नेहा ने कई बार अपनी मां व अन्य लोगों को अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में बताया। पंचायत हुई, लेकिन पंचों ने नेहा को समझा-बुझा कर ससुराल भेज दिया। पिछले दिनों ससुरालवालों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और बीते रोज उसे ससुराल वालों ने मिलकर जिंदा जला दिया। नेहा गर्भवती है। उसे झांसी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इस घटना में सूचना उसे व अन्य मायके वालों को रिश्तेदारों के माध्यम से मिली है। नेहा को मरणासन्न हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अयोध्या प्रसाद ने एसएसपी से नेहा के मृत्युपूर्व बयान दर्ज कराने की मांग की है। ताकि उसके दोषियों को सजा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *