झाँसी। बुंदेलखंड के झांसी में b.a. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद नतीजा कुछ इस प्रकार रहा कि छात्र छात्र खुशी मनाने की जगह सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए उतर आए छात्रों में बिगड़ी के पास कतार लगाकर प्रदर्शन किया तो गंभीर आरोप भी लगाए
आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने बीकेडी चौराहे पर जाम लगाकर प्रर्दशन किया। प्रर्दशन करते हुए छात्र-छात्राओं ने कालेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
बुन्देलखंड विश्वविद्यालय के सत्र 2017 व 2018 का परिणाम आ चुका है। परिणाम आने पर छात्र-छात्राओं को पता चला कि सैकड़ों छात्र व छात्रायें फेल हुए हैं। जिससे आक्रोशित होकर वह सड़कों पर उतर आये और उन्होंने प्रर्दशन किया। प्रर्दशन करते हुए उन्होंने कालेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि कई छात्र-छात्राओं को 0 अंक प्राप्त हुए है तो कई को 1,2,3,4 व 5 अकं प्राप्त हुए है। यह कालेज प्रशासन की लापरवाही है। इतना ही नहीं प्रायोगिक परीक्षा में वह उपास्थित थे इसके बाद भी उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है। प्रर्दशन कर रहे छात्र-छात्राओं न े जिलाधिकारी से कापियों को दुबारा चेक करने की मांग की।
इनका यह कहना है…
बुन्देलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इन आरोपों को गलत और झूठा बताया है। कुलसचिव के अनुसार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में कुछ लिखा ही नहीं है तो पास कैसे होंगें। कुछ न लिखने के कारण उन्हें जीरो अंक प्राप्त हुए है। ऐसे छात्र-छात्राओं की कापियों को वेवसाईट पर डाला जायेगा। चेक कर सकता है। इसके अलावा 5 प्रोफेसरों की टीम को लगाया गया है। जो छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुनकर दूर करेंगे।
