झाँसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर काँग्रेशियो ने। तेवर तीखे कर लिए है। इसकी झलक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखने को मिली । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 72 घंटे में मुकदमा वापस नही हुआ, तो सड़क पर संग्राम होगा।
पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेसियो ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा गलत नियत से लिखा । उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की।
पूर्व गरौठा विधायक/कांग्रेस के नेता बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डम-डम महाराज व युवा नेता राहुल राय ने कहा कि पिछले दिनों साहू समाज का एक व्यक्ति पुलिस की मार से मर गया था। जिसको लेकर उसके परिजन व साहू समाज के अन्य लोग थाने में बैठकर प्रर्दशन कर रहे थे।
मृतक के परिजनों की मदद के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनके प्रदर्शन में पहुंचे थे । उनके अलावा भाजपा के नेता भी वहां पहुंचे थे। सभी नेताओं ने पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात की थी। पुलिस ने बात मानी और एक दरोगा समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आक्रोशित लोगों को शांत किया।
इसके बाद पुलिस ने दूसरे दिन दवाब बनाने के लिए पुलिस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 250 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला गलत और झूठा है। इस मुकद्मो को पुलिस वापस लेकर न्याय करे। इसके साथ ही मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाये। यदि ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन करेगी।
पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास और युवा नेता राहुल राय ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुकद्मा वापस और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो 72 घंटे बाद क्रामिक अनशन किया जायेगा। इसके अलावा सड़कों पर उतरकर बाइक रैली निकाली जायेगी और फिर आमरण अनशन।
इस मौके पर एडत्र विवके बाजपेई, राकेश टंडन, अफजाल हुसैन, सुनील तिवारी, देवी सिंह कुशवाहा और जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मजहर अली मौजूद रहे।
