नई दिल्ली 9 अगस्त पाकिस्तान में प्रधानमंत्री बनने जा रहे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चेयरमैन इमरान खान को चुनाव आयोग से लिखित माफी मांगने पड़ेगी। आयोग की नोटिस के बाद माफी मांगना पड़ेगी।। चुनाव आयोग में चुनाव के दौरान प्रचार में इमरान खान पर विपक्षी दलों के नेताओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और भड़काऊ भाषण देने के लिए आचार संहिता का दोषी माना है।
चुनाव आयोग ने इमरान खान के वकील बाबर से इस मामले में शुक्रवार तक लिखित माफीनामा मांगने को कहा है। आपने कहा है कि इस लिखित माफीनामा पर इमरान खान की हस्ताक्षर होने चाहिए।
गुरुवार को ECP ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में इमरान खान के साथ ही मौलाना फजलूर रहमान, सरदार सादिक और परवेज खटक को चेतावनी देते हुए बरी कर दिया.
मुख्य चुनाव आयुक्त जस्टिस सरदार मोहम्मद रजा (रिटा.) की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय बेंच ने चारों नेताओं को आगे ऐसा भाषण न देने की कड़ी चेतावनी जारी करते हुए बरी किया है.
