नई दिल्ली 10 अक्टूबर बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के चलते आए चक्रवाती तूफान तितली ने बुधवार को भयावह रूप ले लिया अब यह उड़ीसा आंध्रप्रदेश तक की ओर तेजी से बढ़ रहा है इस चक्रवाती तूफान के कारण ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश भी हुई है।
दर्शन इस चक्रवाती तूफान को तितली का नाम पाकिस्तान की ओर से दिया गया है तूफानों के रोचक नामों को लेकर लोगों में अक्सर जिज्ञासा रहती है कि इसका नाम हुद हुद नीलोफर लैला या तितली क्यों पड़ा बताया जाता है कि इससे मौसम विभाग और आम जनता को मौसम से जुड़ी भविष्यवाणी चेतावनी आदि को लेकर कम्युनिकेशन में आसानी होती है।
मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान के 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गुरुवार को तड़के उड़ीसा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के कलिंगापत्तनम के बीच पहुंचने की पूरी संभावना है।
दिल्ली चक्रवात को देखते हुए उड़ीसा के प्रशासन में व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ किया है मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद ने सारे स्कूल कॉलेज और आंगनवाड़ी सेंटर 11 व 12 अक्टूबर को बंद करने के आदेश जारी किए हैं उन्होंने कहा कि तूफान बहुत तेजी से दक्षिण दिशा के तरफ बढ़ रहा है और उम्मीद है कि सुबह 5:30 बजे यह प्रदेश में भारी उत्पात मचा सकता है।
हैदराबाद विशाखापत्तनम की तरफ से आने वाली ट्रेन को आज शाम साढ़े छह बजे के बाद रोक दिया गया है। वहीं आज रात 10 बजे के बाद से किसी भी तरह की ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जबकि आज शाम से हावड़ा और खड़गपुर से आने वाली ट्रेनों को भी भद्रक के बाद रोक दिया गया है।
