लखनऊ 9 दिसंबर। शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जन आक्रोश रैली में मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह का दर्द छलक आया । दोनों में अपनी पीड़ा कार्यकर्ताओं के सामने खोल कर रख दी। कार्यकर्ताओं के बर्ताव से दुखी मुलायम सिंह यादव ने कहा आप मुझे कुछ नहीं समझते हो, मुझे नहीं सुनना तो चले जाओ यहां से, शिवपाल मेरा भाई है मैं उसे बधाई दूंगा।
दरअसल रैली में मुलायम सिंह यादव में दो बार शिवपाल पार्टी की जगह समाजवादी पार्टी का नाम ले दिया था उससे कार्यकर्ता भड़क गए थे।
उधर शिवपाल यादव ने रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खूब खरी-खोटी सुनाई उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि मोदी का सीना 56 इंच का है लेकिन उसमें कोई दम नहीं है उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है पार्टी में भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है आतिश का नौजवान व किसान दुखी है रैली का नाम जन आक्रोश रैली रखा गया है।
उन्होंने इशारों ही इशारों में अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा शिवपाल ने कहा कि हमने 40 साल साल नेताजी के साथ काम किया है हमने कभी कोई पद नहीं मांगा सिर्फ अपने सम्मान मांगा था। जब सम्मान नहीं मिला तो नेता जी के आशीर्वाद से पार्टी बनाई।
मुलायम सिंह ने शिवपाल की पार्टी का नाम दो बार समाजवादी पार्टी बोल दिया. समाजवादी पार्टी कहने पर कार्यकर्ताओं ने जब नेताजी को रोका तो वह भड़क गए और कहा कि नहीं सुनना है तो भागो यहां से. बाद में मुलायम ने कहा कि आपने जो प्रगतिशील पार्टी बनाई है, उसे शुभकामनाएं. जो हमारी बात नहीं सुनना चाहते वो कभी नेता नहीं हो सकते. अगर आप नहीं सुनना चाहते तो एक ही बात कह कर जा रहूं कि शिवपाल भाई है तो हम उन्हें बधाई देंगे.
