अवैध खनन की जांच अखिलेश तक पहुंची, सीबीआई की पूछताछ संभव

नई दिल्ली 5 जनवरी । सीबीआई ने शनिवार को अवैध रेत खनन मामले में जिस प्रकार से छापेमारी की है उससे राजनीतिक हलके में भी हड़कंप मचा हुआ है । जानकार बता रहे हैं कि खनन की जांच के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी पूछताछ संभव है।

जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर नोएडा लखनऊ कानपुर समेत अन्य इलाकों में छापेमारी की है। यह अवैध खनन का मामला सपा सरकार के समय का है और इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री का भी नाम आने की चर्चा है। तत्कालीन सरकार में खनन की जिम्मेदारी अखिलेश यादव के पास थी।

बताया जा रहा है कि मामले में अखिलेश यादव की भूमिका की भी जांच की जाएगी। बहुत संभव है कि सीबीआई उनसे बात कर सकती है सीबीआई में साल 2012 से 16 के खनन मंत्री के नाम लिए हैं। अखिलेश यादव 2012 से 13 तक प्रदेश के सीएम होने के साथ खनन मंत्री भी थे । ऐसे में संभव है कि जांच की आंच अखिलेश यादव तक पहुंच सकती है

अभी सीबीआई ने विधायक रमेश मिश्रा और उनके भाई दिनेश कुमार को इस मामले में आरोपी बनाया है। दिनेश कुमार एक कारोबारी हैं।
सीबीआई की मानें तो लीज होल्डर आदिल खान आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला तत्कालीन खनन अधिकारी मोहिउद्दीन सपा के विधायक रमेश मिश्रा और उनके भाई हमीरपुर में खनन क्लर्क रहे राम प्रजापति और अंबिका तिवारी, जालौन में खान क्लर्क रहे राम अवतार सिंह और उनके रिश्तेदार के साथ संजय दीक्षित और जालौन के करण सिंह पर अवैध खनन में शामिल होने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *