पणजी 17 मार्च । पूर्व रक्षा मंत्री और वर्तमान में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन पर खेद जताया है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह , कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ,समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सुमित कमान विपक्षी दलों के नेताओं ने एक मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मनोहर पर्रिकर की हालत के मद्देनजर उनके निवास स्थान के बहार भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था । उनका इलाज कर रहे डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। आपको बता दें कि हालत बिगड़ने के बाद शनिवार से ही मनोहर पारिकर अस्पताल में भर्ती थे
आपको बता दें कि मनोहर फरवरी 2018 में अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे । मनोहर पारिकर की पहचान एक ईमानदार और सादगी भरा जीवन जीने वाले नेताओं के रूप में थी।
मनोहर पर्रिकर का जीवन बेहद ही सादगी भरा था । गंभीर बीमारी के चलते उनकी सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन उन्होंने पूरी लगन के साथ अपनी आखिरी सांस तक जनता की सेवा की । पार्टी में मनोहर के काम के प्रति जोश और जज्बे की हमेशा तारीफ होती रही। उन्होंने युवाओं में जोश पैदा करने की मिसाल कायम की
मनोहर पर्रिकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बावजूद मुख्यमंत्री परिकर नाम में ड्रिप लगाए हुए ही ऑफिस जाते थे और नेताओं के साथ बैठक करते थे । बता दें कि मनोहर पर्रिकर की पत्नी भी कैंसर से जंग लड़ते हुए जिंदगी हार गई थी।
इसे बिडंबना ही कहेंगे कि मनोहर पर्रिकर की पत्नी मेघा का निधन कैंसर की बीमारी के हुआ था । फरवरी 2002 में उन्हें यह पद भी छोड़ना पड़ा जून 2002 में दिए गए मुख्यमंत्री बने और 2005 तक इस पद पर रहे।
मुंबई से ग्रेजुएट मनोहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय प्रचारक रहे।
