समर्थक की जगह पहरेदार, कैसे होगा डमडम का बेड़ापार?

झांसीः अनजाने भय से घिरे महापौर प्रत्याशी बृजेन्द्र व्यास उर्फ डमडम महाराज का प्रचार अभियान जनता तक पहुंचने मे  सबसे बड़ी बाधा उनके बाडीगार्ड बन रहे हैं।

डमडम के साथ एक तो समर्थको  की भीड़ का टोटा है। उस पर तुर्रा यह कि उनके पांच से सात बाॅडीगार्ड उन्हे  हर पल घेरे मे  लिये रहते हैं। ऐसे मे  जनता तक प्रचार के लिये जा रहे डमडम लोगो  को नजर नहीं आ पाते।

चित्र को ध्यान से देखे, तो पाते है कि डमडम लोगांे के बीच समाहित नहीं हो पा रहे हैं।

बाजार, गलियो  मे  चल रहे प्रचार मंे डमडम के साथ नीली वर्दी मे  नजर आने वाले बाॅडीगार्ड वैसे तो सुरक्षा के लिये हैं, लेकिन आम जनमानस मे  यह संदेश जा रहा कि जब डमडम अभी इतने बाॅडीगार्ड से घिरे हैं, तो चुनाव बाद क्या होगा?

इसके अलावा बसपा कैडर के लोगो  का  प्रचार मे  नजर ना आना भी चर्चा बना हुआ है।

अपना चैथा चुनाव लड़ रहे डमडम के सामने बसपा को जनाधार देने के साथ अपने लिये जीत हासिल करना चुनौती है।

लोग डमडम के साथ चलने वाले गार्ड को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे। यानि उन्हे भी दरबाजे दरबान वाला माना जा रहा है।

गरीब, बेरोजगार और बुन्देली माटी की आंख मे  सपे सपनो  को साकार करने के लिये चुनावी समर मे  कूदे डमडम क्या अपने इर्दगिर्द बने सुरक्षा घेरे को तोड़ने और आम जनता तक पहुचने का कोई रास्ता ढूंढ पाएंगे?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *