झांसी । पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण आंदोलन के अंतर्गत आज बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में बुंदेलखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सीपरी बाजार झांसी में मशाल जुलूस निकाल कर निकाल कर जनता से बुंदेलखंड राज्य के लिए समर्थन मांगा और सरकार से भी मांग की कि पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण जल्दी से जल्दी किया जाए । जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की जय जय बुंदेलखंड के नारों में जनता ने भी सहयोग किया।
जुलूस के प्रारंभ होने से पहले सभा की गई, जिसे संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि बिना पृथक बुंदेलखंड राज्य के बुंदेलखंड का विकास नहीं होगा। अभी केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार ही बुंदेलखंड के सभी जिले अन्य जिलों की तुलना में पिछड़े हुए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार बुंदेलखंड को मजदूर सप्लायर का हब बनाना चाहते हैं। बुंदेलखंड में उच्च शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। इस कारण अशिक्षा है और अशिक्षा के कारण पलायन है। हम सबको मिलकर आंदोलन चलाना पड़ेगा । बिना जनता के सहयोग के पृथक बुंदेलखंड राज्य कभी नहीं बनेगा।
मशाल जुलूस सीपरी बाजार के सुभाष मार्केट से शुरू हुआ । जुलूस के प्रारंभ में सुभाष चंद्र बोस का माल्यार्पण किया गया। जुलूस सीपरी बाजार के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरा, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय जय बुंदेलखंड के जोरदार नारे लगाए। जनता ने जुलूस का स्वागत किया। सीपरी व्यापार मंडल और सब्जी मंडी के अनेक व्यापारी जुलूस में साथ रहे।
जुलूस में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव मो. नईम मंसूरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरी नारायण श्रीवास्तव, युवा क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद प्रताप सिंह एड. , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर किशोर रजक, दलित सेना के अध्यक्ष देवेंद्र अहिरवार, ताहिर ऊर्फ भूरे, मो. जावेद राईन, हाजी रसूल , हाफिज जाकिर, शमशुद्दीन राईन, आबिद राईन, सिकंदर राईन, नासिर, समीर, बंटू, किसान सेना के अध्यक्ष सुनील पुरोहित, अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. आरिफ कमाल, युवा क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिसोदिया, लालू पंडित, छात्र क्रांति दल की नगर अध्यक्ष कुमारी महक लिखार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सिंह, महानगर अध्यक्ष राज सिंह शेखावत, अंकित दीक्षित, कीर्ति कुमार सिंह, संजय शर्मा, दुर्गा प्रसाद रायकवार, जगदीश विश्वकर्मा, नीरज छत्रसाल , कालीचरण श्रीवास, पप्पू श्रीवास, अजय पांडे, संजय मिश्रा, नूर मोहम्मद, उस्मान, रामप्रसाद धानुक, श्रीमती मुन्नी अहिरवार, भोला शंकर कुशवाहा, अजय पटेरिया, आदि उपस्थित रहे।
सभा का संचालन ताहिर ऊर्फ भूरे ने किया एवं ताहिर हुसैन एवं हाजी रसूल ने आभार व्यक्त किया।
पृथक बुंदेलखंड राज्य के बिना बुंदेलखंड का विकास नहीं होगा – कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह
