पूर्व PM देवगौड़ा के पोते और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार सांसद प्रजव्वल रेवन्ना के कथित “सेक्स वीडियो” कांड के उजागर होने के बाद कर्नाटक की राजनीति में उबाल

Karnataka…

पूर्व PM देवगौड़ा के पोते और हसन लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार सांसद प्रजव्वल रेवन्ना के कथित “सेक्स वीडियो” कांड के उजागर होने के बाद कर्नाटक की राजनीति में उबाल आ गया है !

मुख्यमंत्री के आदेश पर एनडीए सांसद प्रजव्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है !

इस बीच प्रजव्वल के विदेश भागने की भी सूचना आ रही है !

*SIT मामले की जांच करेगी.*

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि प्रज्जवल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में सरकार ने विशेष जांच दल बनाने का फैसला किया है. हसन जिले में अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहे हैं, जिसमें ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है, इसी पृष्ठभूमि में महिला आयोग की अध्यक्ष ने सरकार को एसआईटी जांच कराने के लिए पत्र लिखा था. यह निर्णय उनके अनुरोध के जवाब में लिया गया है.

वायरल वीडियो के आरोप अगर सही पाये गये तो रेवन्ना की राजनीति ख़त्म हो जायेगी, वायरल वीडियो अतिशय घिनौने हैं !

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते और हसन से सांसद, प्रज्वल रेवन्ना के जर्मनी भागने की पुष्टि हो गई है.
रेवन्ना कल तड़के 3.35 बजे लुफ्थांसा एयरलाइंस से बेंगलुरु से फ्रैंकफर्ट के लिए निकल गया था. ये सीधी उड़ान थी और बताया जा रहा है जर्मनी होते हुए यूरोप के किसी अन्य शहर में छिपे हैं.

हसन सीट से सांसद पूर्व पीएम के पोते रेवन्ना के करीब एक हजार से भी ज्यादा पोर्न क्लिपिंग वायरल हैं.
सूत्रों का कहना है कई वीडियो में बलपूर्वक हर उम्र की महिलाओं का शारीरिक शोषण करते रिकॉर्डिंग हैं.
बताया जाता है करीब 200 से अधिक ऐसी भयानक रिकॉर्डिंग हैं जिसने कर्नाटक में तहलका मचा दिया है. घर में काम करने वाली मेड से लेकर हाई प्रोफाइल महिलाएं हैं जिनका जबरन यौन शोषण करते रिकॉर्डिंग है.
सूत्रों का कहना है रिकॉर्डिंग देखकर लगता है रेवन्ना खुद ही शायद ये सब रिकॉर्ड करता था. फिलहाल SIT जांच शुरू हो चुकी है.

SIT उसके प्रत्यर्पण की तैयारी कर रही है ताकि भारत वापिस लाकर इस मामले की जांच पूरी की जा सके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *