झांसी। दसवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि के तत्वावधान में व्यायाम शाला झांसी में चल रहे पांच दिवसीय योग, आयुर्वेद एवं ध्यान शिविर के दूसरे दिन शिविर का शुभारंभ संगठन के संरक्षक श्री रविकान्त दुबे के साथ सदर विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। अतिथियों का
सम्मान पतंजलि की ओर से भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी श्री प्रदीप बिलहाटिया ने किया। तदुपरान्त योगाचार्य श्री श्याम बुधौलिया ने योग की क्रियायें शुरू कराईं। सबसे पहले 10 मिनट अनलोम-विलोम क्रियाओं में योग के महत्व को समझाते हुए शरीर में अम्लता को समाप्त करने के लिए क्षार (एल्कलाइन) का उपयोग करने के लिए उषापान की क्रिया करना चाहिए। इसके लिए प्रातः उठकर बैठकर गुनगुने पानी की 2-3 गिलास पानी घूंट-घूंट कर पीना चाहिए। इसके बाद सभी सूक्ष्म क्रियाओं का महत्व समझाते हुए प्रत्येक अंग का शरीर के लिए किस प्रकार उपयोग करना है, सभी छोटे-बड़े उपाय बताये गये। क्रियाओं के अंत में सिंहासन और हास्यासन संजय खरे लीगल प्रभारी पतंजलि द्वारा कराया गया। अंत में शांति पाठ के साथ सभी के उत्तम स्वास्थ्य निरामय जीवन, स्वस्थ जीवन की कामना के साथ शिविर का विश्राम किया। इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मुढ़िया, प्रदीप बिलहाटिया, राजेन्द्र सहारिया, शोभाराम सोनी, रघुवीर प्रसाद, जुगल किशोर, साहनी, नीरज, प्रदीप अग्रवाल, रोहित दुबे, उदित दुबे, राजू सेठ, कमलकान्त गुप्ता, दशरथ गप्ता, अनूप सिंह चौहान, मुरारी गुप्ता, अज्जू महरौलिया, ब्रजेन्द्र साहू, भारती सिंह, संजय दुबे, रामप्रकाश साहू, ए.के. सिंह, चौहान, सरजू प्रसाद, तिवारी, रूपकुमार हयारण, सचान, लाखन सिंह, राम शर्मा, दिनेश उदैनिया, मुन्ना सेन, अजय सिसोदिया, संजय खरे, नामदेव, पिन्टू राजा, श्रीमती उषा सेन, महालक्ष्मी, शशि तिवारी, संजू, रजनी, मधु, रूपा, रंजना, आरती गोस्वामी, अनीता, जयंती, आरती, लता शर्मा, उर्मिला तिवारी, पदमा सेठ, श्रीमती मुढ़िया, कृष्णा सक्सेना के अलावा सैकड़ों की संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
Jhansi: शिविर के दूसरे दिन समझाया सूक्ष्म क्रियाओं का महत्व, रिपोर्ट -कलाम कुरैशी
