झांसीः आज सदर बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारी अपनी मांगो को लेकर नाराज थे। उन्हांेने निवासियो और संगठनो के सहयोग से बंद का आहवान किया था
छावनी संघर्ष समिति सदर बाजार के आग्रह पर छावनी व्यापार मंडल द्वारा समस्त छावनी का बाजार कैंट की समस्याओं के निदान हेतु बंद रखा गया। छावनी परिषद में नए नियमानुसार अत्याधिक लीज रेंट बढ़ा दिया गया है। साथ ही लालता प्रसाद कंपाउण्ड को खाली कराने की एकतरफा कार्यवाही की जा रही है। विभिन्न समस्याओं से जूझते हुए कैंट के लोगों का जीना दूभर हो गया है।
इन दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूर्व पार्षद, विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष व वर्तमान पार्षदों ने इस बात पर जोर दिया कि अंग्रेजों के समय से चले आ रहे छावनी के कानूनों को जनता के अनुरूप किया जाए। झाँसी महानगर को स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद छावनी क्षेत्र काफी पिछड़ा है। यहां विकास होना चाहिए। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा 16 अप्रैल को झांसी आ रही रक्षा मंत्री को इस संबंध में एक ज्ञापन दिया जाएगा। जिससे छावनी क्षेत्र के लोगोंकी समस्याओं का निराकरण हो सके। इस बंद को सफल बनाने में धु्रव अग्रवाल, मनोज दुबे, रोहित माटा, अविनाश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, नीरज कक्कड़, प्रमोद अग्रवाल, तरुण जैन, गौरव महेश्वरी, रजत अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा।