Amazon भारत में करेगी 35 अरब अमेरिकी डॉलर (3 लाख करोड़) का भारी-भरकम निवेश

*Amazon भारत में करेगी 35 अरब अमेरिकी डॉलर (3 लाख करोड़) का भारी-भरकम निवेश, 10 लाख लोगों को मिलेंगे रोजगार, जानें डिटेल्स*

*इनफार्मेशन हाईवे: दिग्गज कंपनियों ने डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश का किया ऐलान*

* माइक्रोसॉफ्ट: 17.3 अरब डॉलर
* गूगल+अडानी+एयरटेल: 15 अरब डॉलर
* अमेज़न: 35 अरब डॉलर
* रिलायंस+ब्रूकफील्ड: 11 अरब डॉलर
* टीसीएस+टीपीजी: 2 अरब डॉलर

*दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon to Invest in India) ने भारत में अगले पांच सालों में 35 अरब डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया है। भारतीय रुपयों में यह रकम 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।*

■ 20 साल पहले अमेरिका से बाहर बैठे किसी व्यक्ति के लिए भारत की टेक्नोलॉजी की बात करना ऐसा था, जैसे ‘ओह, यह वो जगह है जहां कॉल सेंटर है।’ लेकिन, समय के साथ जब यह देखा गया कि दुनिया भर की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में कौन टेक्नोलॉजी विकसित कर रहा है और कौन काम कर रहा है तो यह साफ हो गया कि बहुत सारी प्रतिभा भारत से आ रही है।
■ और अब दुनिया भर के टेक्नोलॉजी कैपिटलिस्ट भारत से आ रहे हैं। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुझे नहीं लगता कि भारत रुकेगा। भारत आगे बढ़ता रहेगा और यह टेक्नोलॉजी में दुनिया का नेतृत्व करेगा। यह महत्वपूर्ण है कि हम साथ मिलकर निवेश करने और काम करने के तरीके खोजें।
■ अमेजन कंपनी ने भारत से निर्यात को चौगुना कर 80 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है जो अभी करीब 20 अरब डॉलर है। साथ ही 2030 तक अतिरिक्त 10 लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखा है।
■ अमेजन ने 2010 से अब तक भारत में 40 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। अब 2030 तक भारत में अपने सभी व्यवसायों में 35 अरब अमेरिकी डॉलर का और निवेश करेंगे।
■ अमेजन की निवेश योजना माइक्रोसॉफ्ट की 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर की निवेश योजना से दोगुनी और गूगल की 15 अरब अमेरिकी डॉलर की निवेश योजना से करीब 2.3 गुना है।
■ अमेज़न भारत में सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है।अमेजन ने मई 2023 में तेलंगाना और महाराष्ट्र में अपने स्थानीय क्लाउड एवं एआई बुनियादी ढांचे में 2030 तक भारत में 12.7 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना की घोषणा की। कंपनी 2016 और 2022 के बीच भारत में पहले ही 3.7 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश कर चुकी है।
■ अमेजन ने 1.2 करोड़ से अधिक छोटे व्यवसायों का डिजिटलीकरण किया है और 20 अरब अमेरिकी डॉलर के संचयी ई-कॉमर्स निर्यात को सक्षम बनाया है जबकि 2024 में भारत में विभिन्न उद्योगों में लगभग 28 लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरियों सृजित की हैं।
■ भारत से निर्यात वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अमेजन ने विनिर्माण-केंद्रित पहल ‘एक्सेलरेट एक्सपोर्ट्स’ शुरू की है। इसका उद्देश्य डिजिटल उद्यमियों को विश्वसनीय विनिर्माताओं से जोड़ना और विनिर्माताओं को सफल वैश्विक विक्रेता बनने में सक्षम बनाना है।

*अमेज़न पिछले कई सालों से भारत में फुलफिलमेंट सेंटर, डेटा सेंटर और डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर बना रहा है. कंपनी का यह नया निवेश बताता है कि उसे भारत की डिजिटल ग्रोथ पर बड़ा भरोसा है.*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *