अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लागू होने के बाद 10 स्टिक वाले सिगरेट पैकेट की कीमत में कम से कम 22 से 25 रुपये की वृद्धि हुई
दिल्ली। आज रविवार से अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लागू होने के बाद 10 स्टिक वाले सिगरेट पैकेट की कीमत में कम से कम 22 से 25 रुपये की वृद्धि हुई है। डिस्ट्रीब्यूटरों के मुताबिक, 76 मिमी लंबाई वाली प्रीमियम सिगरेट का पैकेट (10 स्टिक) अब ब्रांड के हिसाब से 50 से 55 रुपये महंगा हो जाएगा।…
