लोकमंगल के देव है शिव, शिव चरित्र में छुपे हैं सफल जीवन के सूत्र!!
हमारी अल्प ज्ञान के अनुसार शिव जी आदि देव हैं। भारतीय धर्म-दर्शन में शिव-पार्वती को समस्त विश्व का माता-पिता माना गया है । हमें शिवजी से जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। भारतीय सांस्कृतिक अस्मिता और सौंदर्य चेतना के पोर-पोर में शिव निवास है, इसीलिए महाशिवरात्रि पर भारतीय जन-जन शिवमय हो जाता है। महाशिवरात्रि जघन्य पापों और महादुखों को नाश करने वाली रात्रि…
