कोंच- नगर में निकली सामूहिक शोभायात्रा, हाथी व अन्य झांकियां रही आकर्षण, रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर
कोंच। कोंच में नवरात्र पर प्रतिष्ठापित होने बाली कमोवेश चार दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं की सामूहिक शोभायात्रा निकाली गई और देर शाम नगर के दक्षिणी छोर पर धनुताल के पवित्र जल में उनका विसर्जन कर दिया गया। शोभायात्रा से पूर्व मैया की झांकियां अपने अपने प्रतिष्ठापन इलाकों में द्वार द्वार पहुंचीं जहां उनकी आरती उतारी गई…
