प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भागवत कथा आयोजन, डॉ० संदीप की अगुवाई में निकली भव्य कलश यात्रा
झाँसी। संघर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में 21 सितम्बर को झाँसी के जिला अस्पताल में श्रीमद् भागवत कथा का अनुपम आयोजन किया गया। इस शुभ प्रसंग का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को समर्पित था। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध नागरिक, समिति के पदाधिकारी, महिला मंडल तथा भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।…
