CCB ने बेंगलुरु में बर्बरता की वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ़्तार किया

CCB ने बेंगलुरु में बर्बरता की वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाने वाले लोगों का पता लगाया है। पांच आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है उनके पास से 7 पिस्तौल, कई जिंदा गोलियां, एक वॉकी-टॉकी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं: CCB द्वारा गिरफ़्तार किए गए 5 संदिग्ध आतंकवादियों पर बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त, बी. दयानंद

जली हुई स्थिति में एक मकान से चार शव मिले हैं। FSL की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है। FIR दर्ज हो गई है। हम सभी पहलुओं को देखते हुए जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टि से यह हत्या के बाद जलाने के प्रयास का मामला लग रहा है लेकिन यह जांच का विषय है: धर्मेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण, राजस्थान

अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। हम रोज कह रहे हैं कि 4.5 साल में अपराधी बेखौफ हुए हैं, अपराध बढ़े हैं। सरकार केवल और केवल अपनी कुर्सी बचाने या वापस प्राप्त करने में मशगूल है। उसी के चलते राजस्थान में इस प्रकार के हालात बने हैं। मैंने ग्रामीण SP धर्मेंद्र यादव जी से बात की थी। जिन्होंने भी ऐसा किया है उन्हें कठोरतम सजा दी जानी चाहिए: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जोधपुर

चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है: एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल, उत्तराखंड

हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों में हम राज्य के क्षेत्रीय दलों के साथ चुनाव लड़ सकते हैं: बसपा प्रमुख मायावती

लोकसभा चुनाव का समय अब बेहद नज़दीक है। सत्ताधारी गठबंधन व विपक्षी गठबंधन की बैठकों का दौर चल रहा है, हालांकि इन मामलों में हमारी पार्टी भी पीछे नहीं है। एक तरफ सत्ता पक्ष NDA अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की दलीलें दे रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन सत्ताधारी को मात देने के लिए कार्य कर रही है और इसमें BSP भी पीछे नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपने जैसी जातिवादी और पूंजीवादी सोच रखने वाली पार्टी के साथ गठबंधन करके फिर से सत्ता में आने की सोच रख रही है साथ ही NDA फिर से सत्ता में आने का दावा ठोक रही है लेकिन इनकी कार्यशैली यही बताती है कि इनकी नीति और सोच लगभग एक जैसी ही रही है। यही कारण है कि BSP ने इनसे दूरी बनाई है: बसपा प्रमुख मायावती, दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *