CycloneBiparjoy 16 जून को दोपहर तक चक्रवात बिपरजोय राजस्थान की ओर प्रवेश करेगा

CycloneBiparjoy 16 जून को दोपहर तक चक्रवात बिपरजोय राजस्थान की ओर प्रवेश करेगा। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले 6-12 घंटे में यह चक्रवात कमज़ोर होगा। 16 तारीख को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 17 जून को भी भारी बारिश की संभावना रहेगी। 18 जून को बारिश कम होने की संभावना है: राधेश्याम शर्मा, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर

गुजरात: चक्रवात बिपरजोय के मद्देनजर BSF ने कच्छ के सीमावर्ती गांवों के लोगों को आश्रय दिया।

BSF इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने बताया, “हमने पूरी तैयारी की है, आस-पास के लोगों को यहां शिफ्ट किया है। उनके खाने-पीने की व्यवस्था की है। हम बॉर्डर के साथ तूफान से भी लोगों की रक्षा करेंगे।”

ओखा, पोरबंदर, गांधीधाम, वीरावल, मोरबी आदि जगहों पर हम नजर रख रहे हैं। मौके पर हमारे 2500 से ज्यादा कार्यबल तैनात है। हमने 69 ट्रेन रद्द, 33 ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट, 27 ट्रेन शॉर्ट ओरिजिनेट की है। सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों में हमने माल गाड़ी को भी रद्द किया है: सुमित ठाकुर, CPRO, पश्चिमी रेलवे, मुंबई

देहरादून:फर्जी एटीएम गार्ड को पुलिस ने किया अरेस्ट,धारा चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी,बुजुर्ग व्यक्तियों का धोखे से बदलता था ATM,50 हजार कैश,अलग-अलग बैंकों के 40 ATM बरामद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *