नई दिल्ली 13 सितंबर। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष समेत 3 पदों पर कब्जा जमा लिया एनएसयूआई को केवल एक पद मिल सका ।आपको बताते हैं कि मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत के बाद काउंटिंग को सुबह रोक दिया गया था।
अध्यक्ष पद पर ABVP उम्मीदवार अंकित बसोया ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर भी ABVP की जीत हुई है. वहीं, NSUI के खाते में सिर्फ सचिव पद आया है. डूसू उपाध्यक्ष पद पर ABVP से शक्ति सिंह,
सचिव पद पर NSUI से आकाश चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर ABVP की ज्योति चौधरी ने जीत दर्ज की है.
इस चुनाव।में आप की दुशु को खाली हाथ रहना पड़ा।
