I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों की टीम 29 और 30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगी।*
सदन चल रहा है, हम मांग कर रहे हैं कि PM वहां आएं और बयान दें लेकिन वे राजस्थान में राजनीतिक भाषण दे रहे हैं और चुनाव की बात कर रहे हैं। जब वे वहां जा सकते हैं तो क्या आधे घंटे के लिए सदन में आकर बयान नहीं दे सकते? इसका मतलब है कि लोकतंत्र में उनकी कोई रुचि नहीं है, कोई विश्वास नहीं है। वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा नहीं करना चाहते, वे संसद का अपमान कर रहे हैं: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली
दिल्ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण का वीडियो किया जारी,वीडियो में दिखा भव्य राम मंदिर का निर्माण ,भगवान रामलला के मंदिर में स्थित स्तंभो पर बनाई गई नागर शैली में कलाकृतियां।
इन लोगों में अहंकार कूट-कूट कर भरा है। एक बार इन्होंने नारा दिया था इंडिया इज़ इंदिरा, इंदिरा इज़ इंडिया। तब देश की जनता ने इनका हिसाब चुकता किया था, इन्हें उखाड़ फेंका था। अब फिर इन लोगों ने वही पाप दोहराया है। ये कह रहे हैं UPA इज़ इंडिया, इंडिया इज़ UPA, इनका जनता फिर से वही हाल करेगी जो पहले किया था: PM मोदी, सीकर, राजस्थान
राजस्थान के लोग कुछ भी बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन बहन-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते…इस धरती की बेटियों के साथ जो हो रहा है वे आक्रेश से भर देता है। किसी दलित बेटी के साथ दुष्कर्म होता है फिर उस पर एसिड डाल दिया जाता है। किसी दलित बहन के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप होता है आरोपी उसका वीडियो बनाते हैं और पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीकर, राजस्थान
आज़ादी का आंदोलन जब पूरी प्रखरता पर था तो महात्मा गांधी ने एक नारा दिया था…तब महात्मा गांधी ने जो नारा दिया था आज फिर से देश के कल्याण के लिए उस नारे की ज़रूरत है…महात्मा गांधी ने नारा दिया था- अंग्रेजों भारत छोड़ो और अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा था। जैसे गांधी जी ने भारत छोड़ो का नारा दिया था, वैसे ही आज का मंत्र है- भ्रष्टाचार छोड़ो इंडिया, परिवारवाद छोड़ो इंडिया, तुष्टिकरण छोड़ो इंडिया। यह क्विट इंडिया ही देश को बचाएगा: PM मोदी, राजस्थान
